पंजाब में पटियाला से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज जमीनी विवाद में बाप-बेटे को गोलियों से भून डाला गया। इसमें अहम बात ये सामने आ रही है कि गोलियां चलाने के आरोप मां पर लगे हैं। महिला ने अपने पति और बेटे को मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला, पटियाला जिले के गांव तेजी में सामने आया। मरने वाले का नाम जितेंद्र दास और उसके पिता निर्मल दास हैं। ये वारदात पटवारी और कानूनगो के सामने हुई।
पटियाला के जिला कोर्ट में जमीनी विवाद पर फैसला सामने आने के बाद ये जमीन पर कब्जा लेने गए थे।