फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर ने थाने में बैठे हवलदार को गोली मारी

Tue, 13 Jan 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पुलिस थाने में 'गैंगस्टर' की गुंडागर्दी इस हद तक बढ़ी कि साथियों के साथ बैठे हवलदार को गोली ही मार दी। घायल कांस्टेबल गुरसेवक सिंह को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना पंजाब के बठिंडा में रविवार देर रात कैंट थाने की है। पुलिस ने घटना के 20 घंटे बाद गैंगस्टर कुलवीर सिंह निवासी गांव नरूयाणा, राजवीर शाह समेत एक दर्जन लोगों पर हत्या करने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात कमला नेहरू कॉलोनी में हरदीप सिंह और गैंगस्टर कुलवीर सिंह के बीच कोठी पर कब्जे के लिए झगड़ा हुआ था। शिकायत दर्ज करवाने के लिए हरदीप सिंह और उसके साथी थाना कैंट में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर गैंगस्टर कुलवीर सिंह निवासी नरूयाणा अपने एक दर्जन साथियों समेत थाने में पहुंचा। उसने हरदीप सिंह की शिकायत लिख रहे कांस्टेबल गुरसेवक सिंह पर बिना कुछ कहे ही गोली दाग दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी गैंगस्टर की अकाली दल से नजदीकियां

बठिंडा रेंज के डीआईजी अमर सिंह चाहल का कहना है कि गैंगस्टर कुलवीर सिंह अपने एक दर्जन साथियों समेत थाना कैंट के बाहर हंगामा कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान गुरसेवक सिंह उनको रोकने के लिए आया तो गैंगस्टर ने उस पर गोली दाग दी।

उन्होंने बताया कि थाना कैंट में गैंगस्टर कुलवीर सिंह निवासी गांव नरूयाणा, राजवीर शाह, राजवीर सिंह निवासी गांव जय सिंह वाला, जगमीत सिंह निवासी गांव घुद्दा, राम सिंह, मनप्रीत सिंह निवासी गांव लहराखाना, सुखदीप सिंह निवासी गांव शेखपूरा, करमजीत सिंह निवासी कोटशमीर, लखविंदर सिंह लक्खा निवासी विर्क कलां और गगनदीप सिंह चंदसर बस्ती जिला बठिंडा, अमन दीप सिंह निवासी गांव ऊबा जिला मानसा, गगनदीप सिंह निवासी गोबिंदगढ़ जिला लुधियाना ,परमजीत सिंह पम्मा फिरोजपुरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डीआईजी ने बताया कि गैंगस्टर कुलवीर सिंह नरूयाणा व उनके साथियों ने हरदीप सिंह पुत्र मेजर सिंह की कोठी पर कमला नेहरु कॉलोनी में कब्जा करने की नीयत से उनका पूरा समान उठा लिया था। इसके तहत हरदीप सिंह की शिकायत पर उक्त सभी लोगों के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की ओर से नामजद किए गए गैंगस्टर कुलवीर सिंह नरूयाणा की सताधारी शिरोमणि अकाली दल के साथ नजदीकियां बताई जाती हैं। कुछ समय पहले बठिंडा में हुई अकाली दल की एक बड़ी रैली में राज्य के माल मंत्री और ड्रग्स मामले में आरोपों का सामना कर रहे बिक्रम सिंह मजीठिया ने सिरोपा देकर अपनी पार्टी में शामिल किया था। उक्त गैंगस्टर पर पहले ही करीब एक दर्जन कई गंभीर आरोपों के तले शहर के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें