हरियाणा के सोनीपत के मुरथल इलाके में स्थित निजी स्कूल के हॉस्टल में दसवीं कक्षा के छात्र ने आठवीं कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म कर दिया। जब छात्र के माता-पिता उससे मिलने आए तो करीब 15 दिन पहले हुए मामले से उन्हें अवगत कराया। पीड़ित छात्र के अभिभावक उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली का रहने वाला 14 वर्षीय छात्र मुरथल थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह स्कूल के हॉस्टल में ही रहता है। पीड़ित छात्र के माता-पिता उससे हॉस्टल में मिलने आए थे। छात्र ने रोते हुए अपने माता-पिता को बताया कि करीब 15 दिन पहले वह सुबह के समय टॉयलेट गया था। इसी दौरान हॉस्टल में रह रहा दसवीं कक्षा का एक छात्र भी टॉयलेट में घुस गया और उसे डरा-धमका कर उसके साथ कुकर्म किया। शिकायत मिलने पर थाना मुरथल पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित छात्र के पिता ने दसवीं कक्षा के छात्र के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।