फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः टीवी में कार्टून दिखाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार...बच्ची की हालत गंभीर

Tue, 29 Jan 2019 09:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

टीवी में कार्टून दिखाने के बहाने पड़ोस में रहने वाला रिश्तेदार बच्ची को अपने कमरे में ले गया। जहां उसने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चिल्ला न सके, इसलिए आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया था। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। जब घायल अवस्था में बच्ची मां के पास पहुंची तो घटना का पता चला। 

विज्ञापन


बच्ची की हालत खराब होते देख तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। सोमवार की दोपहर को उसकी पत्नी और बच्ची छत पर बैठे धूप सेक रहे थे। 

इस बीच उसकी बेटी को बाथरूम आया और वह छत से नीचे बाथरूम करने के लिए गई थी, लेकिन जब वह काफी देर बाद लौटी तो उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था, और उसके चोटें लगी हुई थी। बच्ची ने बताया कि अंकल उसे टीवी में कार्टून दिखाने के लिए कमरे में लेकर गए थे। जहां उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन


 जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। उस पर मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें