फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं के छात्र को बहलाकर ले गए चार युवक और किया 'गंदा काम'

Tue, 16 Aug 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चार युवकों की हैवानियत देखिए, गली में खेल रहे 8वीं के स्टूडेंट को बहलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। मामला भिवानी का है। घटना 12 अगस्त की है। परिजन कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। रविवार को मामला एसपी के पास और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


12 अगस्त को जैन चौक क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे आठवीं कक्षा के करीब 14 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर कॉलोनी से दूर ले ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया गया। बच्चा किसी तरह घर पहुंचा तो बच्चे की हालत देख परिजन हैरान रह गए। तुरंत उसे जैन चौक चौकी ले जाया गया। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को परिजन बच्चे को लेकर एसपी के पास पहुंचे।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बच्चे का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि दो युवकों शौकीन और हरकेश के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया गया है। पहले परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की थी। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब शिकायत आई तो मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें