फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 होटलों में सेक्स रैकेट, 9 युवकों के साथ पकड़ी गईं 5 महिलाएं

Wed, 13 Jul 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के मोगा में सेक्स रैकेट का खुलासा
विज्ञापन
सीआईए पुलिस को दो होटलों में देह व्यापार की सूचना मिला। छापा मारा गया तो 5 महिलाओं और 9 युवक आपत्तिजक हालत में मिले। घटना पंजाब के मोगा की है। थाना सिटी में दोनों होटलों के तीन मालिकों समेत 16 के खिलाफ देह व्यापार की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार 5 महिलाओं समेत 13 आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए 5 महिलाओं समेत 13 आरोपियों में गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, जगजीत सिंह और हरदीप सिंह यह चारों आरोपी गांव कोठा गुरू जिला बठिंडा के हैं। इसके अलावा गुरजंट सिंह गांव सिंघावाला, सुरिंदर कुमार गांव कोकरी कलां, इंद्रजीत सिंह गांव जय सिंह वाला और गुरतेज सिंह बाबा नंद सिंह नगर, मोगा शामिल हैं।
विज्ञापन

किराए पर कमरा देकर चलाते थे सेक्स रैकेट

पंजाब के मोगा में सेक्स रैकेट का खुलासा
सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू के दिशा निर्देशों पर शुरु की मुहिम के अंतर्गत उन्हें सूचना मिली थी कि स्थानिक कोटकपूरा बाइपास पास होटल संधू का मालिक सुखचरन सिंह संधू और होटल रॉक स्टार मालिक वरिंदर सिंह उर्फ रिक्की और गुरजंट सिंह अपने होटलों में कमरे किराये पर देकर देह व्यापार का धंधा करवाते हैं।

इंस्पेक्टर ने बताया कि इन होटलों में छापामारी की और वहां से 5 महिलाओं समेत 13 लोगों को रंगरलियां मानते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि इस संबंधित थाना सिटी में होटल संधू का मालिक सुखचरन सिंह संधू और होटल रॉक स्टार मालिक वरिंदर सिंह उर्फ रिक्की और गुरजंट सिंह खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें