पहले अपनों ने बेचा, जिसे बेचा उसने भी उसके जिस्म का सौदा कर दिया। इस महिला की दास्तां इतनी दर्दभरी है, सुनकर आप रो देंगे। मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। यहां गांव अहरवां में महिला से जबरन वेश्यावृति कराई जा रही थी।
महिला को ग्राहक बने दो युवक आए तो महिला ने उन्हें अपनी दास्तां सुनाई। युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अड्डे पर छापा मारकर युवती को आजाद कराया और उसे वूमेन सेल में भेज दिया। मामले की जांच चल रही है।
युवती असम की रहने वाली है। उसे फतेहाबाद के एक दंपति ने खरीदा था। यह दंपति उसे जबरन बंधक बनाकर रखता था और उससे वेश्यावृति कराता था। महिला ने ग्राहक युवकों को बताया कि दंपति उससे मारपीट भी करता था और उसे खाने को भी नहीं देता था।