जालंधर में महिला पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घर में वेश्यावृति के धंधे का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई। जालंधर में काला सिंघा रोड की न्यू गीता कालोनी में चल रहे देह व्यापार में तीन महिलाएं संलिप्त थी, जिन्हें मौके पर ही आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया गया।
थाना पांच की पुलिस ने इस कारोबार का पर्दाफाश करने के लिए एक कांस्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही नकली ग्राहक ने पैसे पकड़ाए तो पुलिस टीम ने छापामारी कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ आईपीएस अंडर ट्रेनी सुडन विजी ने बताया कि वह घास मंडी में नाका लगाकर खड़ी थीं। इस दौरान एक मुखबिर ने आकर सूचना दी कि कॉलोनी में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। इस सूचना के बाद जहां एक नकली ग्राहक भेजा गया, इस दौरान तीनों महिलाओं को काबू किया गया।