पंजाब के अबोहर कस्बे में पंजाब पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में दो युवकों सहित चार महिलाएं काबू किया है। देह व्यापार एक घर में चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की।
नगर थाना नंबर एक के प्रभारी गुरप्रताप सिंह तथा एएसआई गुरभेज सिंह ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीतो रोड स्थित मंगल नगर के एक मकान में छापामारी करते हुए देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली चार महिलाओं व दो व्यक्तियों को काबू किया है।
उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया। डीएसपी गुरभेज सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने मकान पर छापेमारी की तो वहां से चार महिलाओं व दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया है। चार महिलाओं के अलावा शिव चरण उर्फ चन्ना तथा रोहित कुमार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।