फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के गेस्ट हाउस में छापा, 4 जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े

Thu, 05 May 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
सेक्स रैकेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में पुलिस की छापामारी में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश हुआ है। हरमन गेस्ट हाउस से पुलिस ने 4 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। गेस्ट हाउस का मालिक विक्की कुमार मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पास सूचना थी कि उक्त आरोपी विक्की अपने गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अड्डा चला रहा है। यहां आने वाले लड़कों-लड़कियों को कमरे मुहैया करवाता है। आरोपी विक्की खुद भी लड़कों से मोटी रकम लेकर लड़कियां मुहैया करवाता था। इसके तहत पुलिस गेस्ट हाउस पर नजर रखे हुए थी।

मंगलवार रात को भी चार जोड़े गेस्ट हाउस में आए तो थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ रेड कर दी और चारों जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो जोड़े बटाला शहर के, जबकि बाकी दो पट्टी से हैं। पुलिस ने विक्की सहित चारों जोड़ों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें