पंजाब के अमृतसर में घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश कर पुलिस ने अड्डे की संचालिका समेत रंगरलियां मना रहे 6 युवक/युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। देह व्यापार का ये अड्डा थाना गेट हकीमां के क्षेत्र में चल रहा था।
पकड़े जाने वालों में अड्डे की संचालिका पूजा निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर व मनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, मंजू, संग्राम व आरजु शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास शिकायत पहुंची थी कि पूजा नाम की आंटी अपने घर में देह व्यापार कराती है।
युवकों को उनकी डिमांड के अनुसार युवतियां व महिलाएं परोसी जाती हैं और ग्राहकों से भारी पैसा लेकर उसका कुछ हिस्सा तो सैक्स वर्करों को देती है और मोटी राशि खुद ऐंठ रही है। योजनाबद्ध ढंग से पुलिस ने छापामारी कर पूजा आंटी समेत अन्य युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया, जो विभिन्न कमरों में संदिग्धावस्था में थे। पुलिस ने मौके से 1,250 रुपये की नकदी व पांच कंडोम भी बरामद किए।