फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 3 डकैतों को सात-सात साल कैद

Thu, 15 May 2014 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-7 में डकैती डालने वाले उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला निवासी तीन युवकों को सात-सात साल कारावास व एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


यह वारदात पिछले साल अगस्त में हुई थी और बुजुर्ग को बंधक बनाकर लाखों रुपये कैश व गहने लेकर डकैत फरार हो गए थे।

राजू, जगराम और रामबिलास को दो दिन पहले ही दोषी करार दिया गया था। जिस घर में डकैती हुई थी, राजू ने वहां सात दिनों तक नौकरी की थी और वही इस वारदात का मास्टरमाइंड था।

सिंचाई विभाग से बतौर चीफ इंजीनियर रिटायर अधिकारी जगन्नाथ गुप्ता की पत्नी मालती को गत वर्ष 22 अगस्त को घर में ही बंधक बनाकर तीन युवकों ने डकैती डाली थी और करीब 9 लाख के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी। युवक नौकरी मांगने के बहाने घर में घुसे और बंधक बनाकर डकैती डाल गए।

22 अगस्त को दिन में जगराम और रामबिलास कोठी पर गए और काम मांगा, लेकिन मालती देवी ने वेरिफिकेशन से संबंधित दस्तावेज लाने को कहा। शाम को फिर से दोनों कोठी में गए और डकैती डाल दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने 24 घंटे में ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें