फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT पेपर लीक: सामने आया करोड़ों के खेल का 'काला' सच

Wed, 06 May 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईपीएमटी का परचा लीक होने के मामले के तार सीधे राजस्थान से जुड़ रहे हैं। करोड़ों के खेल का मास्टर माइंड मदीना निवासी रूप सिंह दांगी कोटा, जयपुर और राजस्थान के दूसरे शहरों में विषय विशेषज्ञों के लगातार संपर्क में रहता है।
विज्ञापन


उनकी मदद से ही पेपर सॉल्व करवाता है। रोहतक पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि राजस्थान में ही उसके खास ठिकाने हैं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस कोटा और जयपुर के अलावा दिल्ली के कोचिंग संस्थान भी खंगाल सकती है।

यहां के संस्थान रोहतक पुलिस के रडार पर आ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि दांगी शातिर खिलाड़ी है। उसके लगभग हर राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षकों से संपर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेक कैंडीडेट से 20 लाख रुपये तक का सौदा

पूछताछ के आधार पर पुलिस अब राजस्थान में चल रहे कई कोचिंग इंस्टीट्यूट की सूची बना रही है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास जयपुर शहर का कैंडीडेट भी था।

दांगी अपने एजेंटों के जरिये सारा काम अंजाम देता है। परीक्षा शुरू होने से लेकर खत्म होने और रिजल्ट आने तक वह राजस्थान में अपना डेरा जमाए रखता है।

एआईपीएमटी पर ही सबसे बड़ा दांव: सूत्रों ने बताया कि ऐसे गिरोह प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे ज्यादा कमाई वाली परीक्षा पीएमटी को ही मानते हैं। हरेक कैंडीडेट से 20 लाख रुपये तक का सौदा किया गया है।

अकेले प्रदेश में ही करोड़ों रुपये का खेल खेला गया। हरियाणा में रोहतक और हिसार दो शहरों में सेंटर बनाए गए थे और रोहतक सेंटर पर 8460 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें