केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हाउसिंग बोर्ड के सीनियर असिस्टेंट शमशेर सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह के रूप में हुई है। सीबीआई ने आरोपी के घर पर भी छापामारी की। इस दौरान कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए। सीबीआई आरोपी को गुरुवार को सीबीआई अदालत में पेश करेगी। आरोपी मनीमाजरा स्थित मोर्डन कंपलेक्स में मकान ट्रांसफर के एवज के लिए पैसे मांग रहा था।