फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: पुलिस में सामने आया सैलरी घोटाला, एक सस्पेंड

Tue, 15 Aug 2017 08:48 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बाद अब जिला पुलिस विभाग में सैलरी घोटाला सामने आया है। करीब पांच साल से एक्स इंडिया लीव पर चल रहे एक मुलाजिम के एकाउंट में सैलरी जाने और निकलवाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


वहीं, एसएसपी ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग के एक अकाउंटेंट शमशेर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सारे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने का फैसला लिया है, ताकि मामले की सारी सच्चाई को सामने ला जा सके पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के विभाग का एक पुलिस मुलाजिम पांच साल से एक्स इंडिया लीव पर चल रहा है।

जब विभाग ने आडिट करवाया तो सामने आया कि  मुलाजिम की हर महीने सैलरी खाते में जा रही है। जब इस संबंध में एकाउंटेंट एवं सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी से विभाग ने जब जवाब तलब किया तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने तुरंत प्रभाव से शमशेर सिंह के को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खामियां सामने आने के बाद उन्होंने एक मुलाजिम को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई एक व्यक्ति छुट्टी पर विदेश पर चला जाता है तो सरकार द्वारा सैलरी व अन्य लाभ रोक दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह छुट्टी पर चल रहे मुलाजिम के खाते में सैलरी जान और निकालना अपराध है। उन्होंने कहा कि सारे मामले की जांच करवाई है। जिक्रयोग है कि इससे कुछ दिन पहले मटौर थाने के हेड मुंशी समेत दो लोगों को सस्पेंड किया गया था। उन पर पैसे लेकर पासपोर्ट की वेरिफिकेशन करने का आरोप था पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। 

ऐसे हुआ घोटाला 
जानकारी के मुताबिक पांच से मुलाजिम एक्स इंडिया लीव पर है। लेकिन इसके बावजूद भी उसके खाते में सैलरी जाती रही। इतना ही यह सैलरी निकली भी है। आडिट में इसकी पोल खुली। यह सैलरी किसने निकलवाई। इसके बारे में अभी तक भी कुछ साफ नहीं हो पाया है। जिसकी अब जांच चल रही है। हालांकि एकाउंट विभाग इसका उचित जवाब नहीं दे पाया। इसके चलते कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें