फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने दिनदिहाड़े छीन लिए 35 हजार, फरार

Wed, 01 Jan 2014 02:01 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-8 के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में कंपनी के सर्विस टैक्स की रकम जमा कराने जा रहे कर्मी से तीन युवकों ने बैंक से कुछ दूर पहले ही 35 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मौलीजागरां निवासी योगेश कुमार सुबह करीब 10.30 बजे पॉलीथिन बैग में 35 हजार 272 रुपये लेकर बैंक जा रहा था।

इसी दौरान पार्किंग के पास तीन युवक आए और पॉलीथिन बैग छीनकर फरार हो गए।

चौंकाने वाली बात यह है कि स्नैचिंग के बाद तीनों युवक पैदल की दौड़कर फरार हो गए, जबकि इस समय दुकानों और दफ्तर भी खुले थे।

पुलिस को बैंक या आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों का सुराग मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें