फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार को घर में रखने से पहले जरा ये पढ़ लें

Thu, 30 Jan 2014 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग से रिटायर्ड डायरेक्टर के सेक्टर-21 स्थित घर में दो युवक किराएदार बनकर मकान लेने आए और बुजुर्ग महिला को अकेली पाकर उन्हें बंधक बनाने के बाद गले से डेढ़ तोले सोने की चेन लूट ले गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तेजा सिंह संधू की पत्नी कर्मजीत संधू (55 वर्षीय) ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बाहर टू-लेट का बोर्ड लगाया था। 27 जनवरी को एक युवक उनके घर पर आया और घर की ऊपरी मंजिल किराये पर लेने की बात कही।

उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह सीढ़ियां नहीं चढ़ सकती थीं। इसलिए उन्होंने युवक को अंदर बुला लिया और चाबी देकर खुद ही घर देखने के लिए कहा।

युवक ऊपरी मंजिल पर गया और कुछ देर बाद वापस आकर कहा कि उसे घर पसंद है। अगले दिन वह अपने भाई व पिता को लेकर आएगा। यह कहकर युवक चला गया।

बुधवार को वह फिर आया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था, जिसे उसने अपना भाई बताया। उन्होंने दोनों को बाहर बैठाकर अंदर चाबी लेने गईं, तभी दोनों युवक घर के अंदर आ गए।
विज्ञापन


एक युवक ने पीछे से उन्हें दबोच लिया और दूसरे ने गले से चेन निकाल ली। इसके बाद उन्हें बेड पर धकेल कर दोनों युवक भाग गए।

संधू ने बताया कि घटना के काफी देर तक उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ है और क्या करना है? फिर होश संभालने के बाद पुलिस को फोन किया और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


सेक्टर-5 थाने में कर्मजीत संधू की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें