फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रेलवे लाइट प्वाइंट पर हादसा, रेहड़ी वाला गंभीर

Sat, 09 Apr 2016 02:14 PM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रेलवे लाइट प्वाइंट पर महिंद्रा पिकअप ने रेहड़ी वाले को टक्‍कर मार दी। हादसा नियंत्रण बिगड़ने से हुआ। रेहड़ी वाले की हालत गंभीर बताई जा रही है। जीएमसीएच 16 में फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। महिंद्रा पिकअप के ड्राइवर ने बताया कि वह सेक्टर 12 पंचकूला जा रहा था।
विज्ञापन


लाइट प्वाइंट पर अचानक रेहड़ी वाला उसके सामने आ गया और टक्कर हो गई। ड्राइवर का कहना है कि रेहड़ी ओवरलोडिड थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेहड़ी वाले को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें