फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हादसा, 3 पुलिस कर्मियों सहित 4 की मौत

Fri, 01 Apr 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
आल्टो कार व मोटरसाइकिल में हुई टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हंबड़ा रोड स्थित गांव सवद्दी कलां के पास वीरवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और स्कूल बस में टक्कर हो गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन पुलिस मुलाजिमों की मौत हो गई। वहीं स्कूल बस में सवार 12 बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी जिसके चलते वह बेकाबू हो गई और बाइक व एक्टिवा को टक्कर मारते हुए बस में जा भिड़ी। घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तरनतारन पुलिस के तीन मुलाजिम कुलवीर सिंह, जगदीप सिंह और हीरा सिंह स्विफ्ट कार में चंडीगढ़ किसी सरकारी काम के लिए जा रहे थे। हंबड़ा रोड पर कोई हादसा होने के चलते उन्होंने अपनी कार को साइड से निकालने की कोशिश की, लेकिन सामने से वाहन आने के कारण कार बेकाबू हो गई।

कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, उसके बाद एक्टिवा को टकराते हुए सामने से आ रही स्कूली बस में जा घुसी। इससे कार सवार तीनों पुलिस मुलाजिम बुरी तरह घायल हो गए। बस में सवार बच्चों को भी चोट आई। टक्कर होने के बाद आसपास के लोगों ने बच्चों और पुलिसकर्मियों को निकाला। तब तक कुलवीर और जगदीप सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घायल हीरा सिंह को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना सिधवां बेट की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में स्कूल बस में सवार स्कूल टीचर रवनीत कौर, तीसरी कक्षा की छात्रा प्रभनूर, अमनदीप, तरनजोत सिंह, एकप्रीत सिंह, तनरुप सिंह और मनरूप सिंह घायल हो गए। डॉक्टरों ने रवनीत कौर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया। अब वह खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें