ऑडी और टवेरा सड़क हादसे में आखिरकार सीएफएसएल ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है।
विशेषज्ञों ने इस हादसे को टायर फटने की घटना से जोड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक टायर फटने के बाद गाड़ी लोहे के पोल से टकराई और उसके बाद तेज गति से दूसरी पर जा रही टवेरा पर पलट गई।
यह भी पढ़ें: चरस तस्करी में दो दोषी, सजा कल
रिपोर्ट में शराबखोरी और दूसरे नशों की बात भी नकारी गई है। सीएफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में पांच युवकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत सीजेएम रजनीश कुमार शर्मा की अदालत में चार्जशीट दायर की।