फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः तेज रफ्तार क्रेटा ने रेहड़ी को उड़ाया, 20 फुट हवा में उछलकर गिरा चालक, हालत गंभीर

Tue, 24 Sep 2019 12:44 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्रेटा कार से हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के सामने एक तेज रफ्तार क्रेटा ने सामने जा रही रेहड़ी को पीछे से जारेदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रेहड़ी समेत चालक करीब 20 फुट उछलकर सड़क किनारे खड़े ट्रक पर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। हादसा होते ही क्रेटा चालक ने कार दौड़ा दी।
विज्ञापन


राहगीरों ने एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। मगर पुलिस के आने से पहले ही वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है। रेहड़ी चालक को सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, लोगों का आरोप है कि कार पुलिसवाला चला रहा था, इसलिए पुलिस लापरवाही बरत रही है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा भीषण था। रात 10.45 बजे एक क्रेटा कार सेक्टर-26 स्थित बापूधाम लाइट प्वाइंट से ग्रेन मार्केट की ओर जा रही थी। कार की स्पीड 100 से ज्यादा थी। कार जब पुलिस लाइन के गेट नंबर एक और दो के पास पहुंची तो एक रेहड़ी चालक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक करीब 20 फुट उछलकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर गिरा। उसके सिर और दोनों पैरों पर गंभीर चोटें आईं। वहीं रेहड़ी भी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे को देख वहां से गुजर रहे दो कार सवार युवकों ने क्रेटा का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों से बचने के लिए क्रेटा चालक ने स्पीड और बढ़ा दी। सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट के चौक पर पहुंचकर वहां से यू-टर्न लेकर वापस पुलिस लाइन के गेट नंबर चार के अंदर घुस गया। एक कार उसकी पीछे लगी रही और वहीं दूसरी कार तीन नंबर गेट से घुसकर कार चालक ने उसे दबोच लिया। युवकों ने क्रेटा की चाबी निकाल ली और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपनी कार छोड़ फरार हो गया।

कार में लगा पुलिस स्टीकर
मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि क्रेटा कार चालक नशे में था। सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसकी कार पर पुलिस स्टीकर भी लगा था।

काम से वापस लौट रहा था घर
लोगों ने बताया कि रेहड़ी चालक मंगल देर रात काम से अपने घर लौट रहा था। वह सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। देर रात तक उसका जीएमएसएच-16 में इलाज चलता रहा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि मंगल की तीन बेटियां हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें