फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, रामपाल के ब्लैक कमांडो का सफेद सच

Wed, 10 Dec 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला (हिसार)
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपाल के आश्रम में ब्लैक ड्रेस कमांडो ऑन रिकॉर्ड थे। हर कमांडो का पूरा बॉयोडाटा आश्रम के कंप्यूटर में फीड था। उसे कौन सी गन अलॉट की गई थी, इसकी जानकारी भी आश्रम प्रबंधकों के पास थी।
विज्ञापन


पुलिस को आश्रम से जो एक हार्ड डिस्क मिली थी, इसमें उसका पूरा रिकॉर्ड दर्ज है। रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने अभी तक 90 प्रतिशत कमांडो को गिरफ्तार कर लिया है, करीब 10 प्रतिशत कमांडो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये सब पुलिस रडार पर हैं, जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुमित और कृष्ण कमांडो के लिए करवाते थे सरेंडर

पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में सामने आया है कि सुमित और कृष्ण ऐसे शख्स थे, जो रामपाल की सुरक्षा के लिए युवाओं को सरेंडर करवाते थे। दोनों लोग अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस को इनकी सरगर्मी से तलाश है।

डॉक्टर हुड्डा चलाते थे चिकित्सालय
पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि रिटायर्ड सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश हुड्डा रामपाल के सतलोक आश्रम में चिकित्सालय चलाता था। आश्रम में आने वाले अनुयायियों और रामपाल का इलाज उसके द्वारा ही किया जाता था।
विज्ञापन

आश्रम में आईटी इंजीनियर था अर्बन इस्टेट का रजत

इसके अलावा पुलिस ने बीती शाम सतलोक पुलिस ने सोमवार को अर्बन इस्टेट निवासी रजत को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह बीटेक इंजीनियर है और वह आश्रम में कंप्यूटर संबंधित काम-काज देखता था। वह आश्रम में आईटी एक्सपर्ट था। पुलिस ने मंगलवार को उसे प्रतीक जैन की कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आश्रम सर्च अभियान पूरा, सीलिंग की तैयारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सतलोक आश्रम का सर्च अभियान पूरा हो चुका है। पुलिस ने गहनता से छानबीन की है। अब सीलिंग की कार्रवाई होगी। एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग सर्च अभियान पूरा हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें