जींद में घर में अकेली नाबालिग छात्रा को किडनेप कर रेप, मारपीट के बाद घर के बाहर छोड़कर भाग गया बाइक सवार। जिस वक्त आरोपी ने घटना को अंजाम दिया उस समय लड़की के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे।
दुराचार करने के बाद आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद आरोपी लड़की को उसके मकान के पास ही छोड़कर फरार हो गया।
लड़की के घर पहुंचने पर परिजनों को घटना का पता चला। लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।