फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद हो गई, फिर रेप, विवाहिता बनी शिकार

Tue, 15 Jul 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (जठलाना)यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर में रेप की घटनाएं कम नहीं हो रहीं। ताजा मामले में एक विवाहिता से रेप होने की खबर सामने आई है। जिले के गांव मसाना जाटान में एक युवक ने एक विवाहिता के घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला द्वारा शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


रादौर पुलिस ने इस संदर्भ में प्रभावित महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। गांव मसाना जाटान निवासी एक विवाहिता ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर में बीती रात अकेली थी। गांव का राजेश सैनी जबरन उसके मकान में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान महिला द्वारा शोक मचाने पर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लेकिन तब तक राजेश मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। जिसके बाद मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें