फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को उठाया और फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, 3 के खिलाफ केस

Sat, 11 Aug 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
विज्ञापन
फिरोजपुर जिले के थाना अरनीवाला के अंतर्गत एक गांव से एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों की मदद से एक युवती को अगवा कर उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। थाना अरनीवाला पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि छह अगस्त की रात को वह चाचा के घर से अपने घर जा रही थी। रास्ते में हरपाल सिंह उर्फ रिंकू और गुरजंट सिंह ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया और बाइक तेज करके उसे किसी सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर एक व्यक्ति और मौजूद था।

हरपाल सिंह ने अपने साथियों की मदद से उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों तक पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर हरपाल सिंह, गुरजंट सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें