फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप होने पर पिता ने चुप कराया तो जहर खाया

Wed, 18 Feb 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने रेप कर दिया। रेप पीड़िता ने पिता को बताया तो पिता ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। लिहाजा, युवती ने जहर निगल लिया। पीजीआई में उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात, हरियाणा में भिवानी जिले के तोशाम इलाके की है। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर एक युवक व एक महिला के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। दो फरवरी को उसकी पत्नी व बडे़ भाई की पत्नी अपने मायके शादी समारोह में चली गई। ऐसे में उसके भाई के घर भी उसकी बेटी ही खाना बनाने जाती थी।
विज्ञापन


चार फरवरी की सायं करीब साढे़ सात बजे उसकी बेटी जब भाई के घर से खाना बनाकर लौट रही थी तो रास्ते में एक मकान के बाहर खड़ी महिला ने उसकी बेटी को काम के बहाने से अंदर बुलाया और फिर कुंडी लगा दी। अंदर मौजूद एक युवक ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई नहीं करवाने से बेटी परेशान रहती थी

पिता की  शिकायत के अनुसार उसकी बेटी ने घर आकर सारी आपबीती उसे बताई। उसने अपने बडे़ भाई व अन्य परिजनों से इस बारे में विचार-विमर्श किया तो लड़की के मामले को देखते हुए किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई। इस घटना के बाद से उसकी बेटी परेशान रहती थी।

15 फरवरी को सुबह वह और उसकी पत्नी खेत में गए हुए थे तो परेशान बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह, उसका भाई व अन्य परिजन बेटी को उपचार के लिए भिवानी सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

16 फरवरी को पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत का जिम्मेवार उक्त महिला व युवक है। पुलिस ने शिकायत के बाद महिला व पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तोशाम थाना से एसआई श्याम सुंदर ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर महिला मंजू व सतनाली क्षेत्र के गांव सरहेली वासी युवक प्रवीण के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें