फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही थी कि युवक ने दबोचा और...

Fri, 28 Feb 2014 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रही नौंवी क्लास की छात्रा को पड़ोस में रहने वाला युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर रेप किया।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों की शिकायत और दुराचार की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सतीश (21) बहलाकर उसे अपने साथ ले गया। कुछ दूरी पर ही एक सांझा मैदान में सतीश ने छात्रा को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे रेप किया।

काफी देर बाद जब छात्रा घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

इसके बाद पीड़िता की मां शिकायत लेकर एमडीसी थाने पहुंची। जहां से पीड़िता को जनरल अस्पताल में लाकर उसका मेडिकल कराया गया।

मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद एमडीसी थाने में नाबालिग के साथ रेप करने व नशीला पदार्थ देने का मामला दर्ज किया गया।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वीरवार को सकेतड़ी के नजदीक से आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें