फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध देने आया था, घर में छात्रा अकेली मिली तो रेप कर दिया

Fri, 18 Mar 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
रोहतक में कलानौर रोड स्थित एक गांव में दूधिया ने 12वीं की छात्रा के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इस संबंध में आरोपी गांव के ही सुनील के खिलाफ कलानौर थाने में पोक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट और दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी पुष्पा खत्री को सौंपी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसके बाद वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती है।

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी सुनील पहले उसके घर से दूध खरीदता था। करीब एक महीना पहले उसे दूध बेचना बंद कर दिया था। आरोपी सुनील बुधवार को फिर से दूध खरीदने की बात करने पीड़िता के घर पहुंचा। घर में 12वीं की छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बाद में पीड़िता ने फोन करके सारी कहानी अपनी मां को बताई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रही डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें