बलटाना की रहने वाली 21 वर्षीय युवती से रेप
- फोटो : BBC
बलटाना की रहने वाली 21 वर्षीय युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि कुछ दिन पूर्व उसकी पहचान रामदास उर्फ बॉबी निवासी गांव दुदड़ा गुजरां (पटियाला) से हो गई। उसने बताया कि आरोपी बलटाना की हेम विहार कालोनी में किराये पर रहता है। पीड़िता ने बताया कि दो जून को आरोपी बॉबी उसे एक्टिवा पर घुमाने के बहाने मोरनी ले गया। आरोप है कि इस दौरान उसने मोरनी के जंगल में रेप की वारदात को अंजाम दिया। युवती ने बताया कि आरोपी बॉबी ने किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
युवती ने कहा कि बदनामी के डर के कारण वह चुप रही। लेकिन, उसने शनिवार को घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद उसके परिजनों ने बलटाना पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामदास उर्फ बॉबी को शनिवार को मॉडर्न एनक्लेव बलटाना से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी रविवार को डेराबस्सी की अदालत पेश करेगी। वहीं, बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज फूलचंद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा आरोपी लोगों के घरों में इलेक्ट्रीशयन का काम करता है।