फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ठगने वाला गिरोह बेनकाब

Fri, 06 May 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हिसार)
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
रेप का आरोप लगाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ उस समय हुआ, जब पुलिस ने गिरोह को तीन लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने 23 अप्रैल को गांव खेदड़ निवासी सुरेंद्र पर रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद सुरेंद्र इस कदर भयभीत हो गया कि वह घर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


रेप के मामले में नामजद सुरेंद्र के भाई अनूप ने हिसार में एसपी को शिकायत देकर बताया कि उसके भाई पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला और उसके गैंग के लोग रेप मामले को रफा-दफा करने के लिए उसे ब्लैकमेल कर तीन लाख की मांग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया। अनूप ने गठित टीम को बताया कि महिला ने अपने गैंग के लोगों के साथ अपने आवास पर समझौते के लिए 10 लाख रुपये की मांग की।

काफी जद्दोजहद के बाद मामला वापस लेने के लिए तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद अनूप ने अपने हस्ताक्षर किए हुए नोट गैंग के लोगों को दिखाए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और अनूप द्वारा गैंग को पैसे देने के लिए तयशुदा स्थान कोर्ट कॉप्लेक्स के पार्क में महिला, उसके पति रिंकू, गैंग में शामिल शमशेर और रमेश के पास भेज दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जब गैंग के लोग नोट गिन रहे थे तो अनूप ने कुछ ही दूरी पर खड़ी पुलिस को इशारा कर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया गिरोह में शामिल एक महिला अभी भी गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपी हनुमान कॉलोनी निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें