फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में काम करने वाली युवती को देखकर खराब हो गई नियत, रेप और मारपीट

Thu, 09 Mar 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
कंपनी में काम करने वाली युवती को देखकर मालिक की नियत खराब हो गई और उसने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला, मारपीट भी की। घटना पंजाब के जालंधर की है।
विज्ञापन


आरोपी दो साल से उसके साथ दुराचार कर रहा था और उसे लगातार धमकियां दे रहा था। दो दिन पहले युवती अपने किसी रिश्तेदार के साथ बात कर रही थी तो आरोपी ने उसे मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

युवती को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन पांच की पुलिस के पास की।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कुलविंदर सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ही उसकी मेडिकल जांच करा पाएगी। युवती की शिकायत के मुताबिक वह कंपनी में रिस्पेशनिस्ट है।
विज्ञापन


दो साल तक उसकी आरोपी के साथ बात होती रही। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे लगातार धमकियां दी कि वह किसी को भी उसके बारे में कुछ न बताए। दो दिन पहले युवती अपने किसी रिश्तेदार के साथ फोन पर बात कर रही थी तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


थाना डिवीजन पांच के एसएचओ एसआई भूपिंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित युवती अभी निजी अस्पताल में दाखिल है। वहां से छुट्टी मिलने के बाद ही उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें