फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति ने किया रेप, ससुरालवाले मांगते हैं दहेज'

Mon, 31 Aug 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेम टाबरी इलाके की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दुराचार और सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी है।
विज्ञापन


अदालत के आदेशों के बाद थाना वुमन सेल ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पीड़िता को बुलाकर मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

थाना वुमन सेल की इंचार्ज सुखपाल कौर ने कहा कि पीड़िता की शादी 2012 में हुई थी। शादी के बाद पीड़िता के पति, उसके ससुर और सास ने उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। जब पीड़िता उनकी मांग पूरी न करवा पाती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पीड़िता के पति ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने अदालत में एक रिट दायर कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

अदालत ने पीड़िता का पक्ष सुनने के बाद थाना वुमन सेल की पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें