फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर छापा, आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा

Wed, 19 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ईस्ट दानिश अशरफ ने सोमवार आधी रात मनीमाजरा बस स्टैंड पर बने एक होटल में रेड की। इस दौरान होटल में एक युवक और एक युवती संदिग्ध हालात में मिले। हिमाचल से आए युवक की होटल के रिकॉड में एंट्री थी, हालांकि युवती की नहीं।
विज्ञापन


एसडीएम ने मौके पर थाना पुलिस को बुला कर दोनों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि यवती के बयान दर्ज कर उसके घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार युवती ने बयान दिया है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ आई थी।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस कभी मनीमाजरा बस स्टैंड और मोटर मार्केट में बने होटल और गेस्ट हाउस की जांच नहीं करती।

स्थानीय लोगों और लोकल दुकानदारों ने बताया कि बस स्टैंड के होटलों और गेस्ट हाउसों में एरिया से भी बहुत सारे संदिग्ध लोग रोजाना आते जाते है।

एसडीएम ईस्ट ने सोमवार रात को मनीमाजरा के होटल के अलावा दरिया गांव के होटल पायल प्लाजा और मीड सिटी गेस्ट हाउस पर भी रेड की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें