फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बाघापुराना में तैनात महिला फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा

Sat, 29 Apr 2023 01:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि फिरोजपुर वन रेंज ने पूरे मामले की तफ्तीश की और महिला को दो सरकारी गवाहों के सामने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला फॉरेस्ट कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को फिरोजपुर वन रेंज के तहत मोगा में तैनात बाघापुराना की रहने वाली महिला फॉरेस्ट गार्ड को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मोगा के गांव मांगेवाला के गुरमीत सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि महिला फॉरेस्ट गार्ड अमरजीत कौर ने जंगल से पानी की पाइपलाइन बिछाने की अनुमति देने की एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर विजिलेंस को शिकायत कर दी। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि फिरोजपुर वन रेंज ने पूरे मामले की तफ्तीश की और महिला को दो सरकारी गवाहों के सामने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला फॉरेस्ट कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें