फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दो गैंगस्टर गिरफ्तार, उत्तराखंड के व्यापारी की हत्या का मंसूबा नाकाम, विदेश से हुई लाखों की फंडिंग

Sun, 23 Apr 2023 07:41 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/बठिंडा

सार

पुलिस ने उनसे तीन पिस्तौल .32 बोर, .315 बोर का देसी कट्टा, कारतूस और मैगजीत समेत एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपियों से 1.90 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : Twitter: @PunjabPoliceInd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठे आतंकी अर्श डल्ला और गैंगस्टर सुखा दुन्नेके के गिरोह से जुड़े दो गैंगस्टरों को हथियारों समेत काबू किया है। आरोपी उत्तराखंड के काशीपुर में एक व्यापारी की टारगेट किलिंग का मंसूबा बना रहे थे। इसके लिए उन्हें विदेश से लाखों रुपये की फंडिंग की गई थी। आरोपियों की पहचान शिमला सिंह निवासी गांव गरांघना, जिला मानसा और हरजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव भडोलियांवाली, जिला फतेहाबाद, हरियाणा के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने उनसे तीन पिस्तौल .32 बोर, .315 बोर का देसी कट्टा, कारतूस और मैगजीत समेत एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपियों से 1.90 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सूचना के आधार काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा ने जिला पुलिस के साथ मिलकर बठिंडा के गांव जस्सी पौवाली में नाका लगाया था। जब शिमला सिंह अपने दोस्त को मिलने जा रहा था तो उसे गिरफ्तार कर लिया। एआईजी सिमरतपाल सिंह ने बताया कि शिमला सिंह ने खुलासा किया कि अर्श डल्ला ने उसे काशीपुर के व्यापारी को मारने के लिए कहा था और उसे लॉजिस्टिक सहायता के लिए अपने साथी साधु सिंह से मिलने के लिए कहा था। वह इस समय हलद्वानी जेल में बंद है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अर्श डल्ला ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए सात लाख रुपये शिमला सिंह को दो किस्तों-4 लाख और 3 लाख रुपये में भेजे थे। आरोपी शिमला सिंह ने सुखा दुन्नेके के कहने पर अज्ञात व्यक्ति को चार लाख दिए थे और इस हत्या को अंजाम देने के लिए छह हथियारों का प्रबंध करने के लिए हरजीत सिंह उर्फ गोरा को तीन लाख दिए थे फिर पुलिस टीमों ने हरियाणा पुलिस की मदद से हरजीत गोरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें