पंजाब पुलिस के एसीपी पर हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल और उसके पति ने मारपीट करने व दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। घटना पंजाब के लुधियाना की है। घंटाघर के पास मंगलवार की देर रात को उस समय हंगामा हो गया, जब हरियाणा पुलिस की महिला कांस्टेबल के पति ने एसीपी नार्थ डॉ. सचिन गुप्ता पर मारपीट का आरोप लगा दिया।
जब पीड़ित पक्ष ने हंगामा किया तो एसीपी खुद मौके से चले गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह को दी। इस पर एडीसीपी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से बात की। एडीसीपी ने उनसे माफी भी मांगी, ताकि मामला खत्म हो जाए, लेकिन पीड़ित पक्ष फिर भी नहीं माना।
देर रात को पुलिस अधिकारियों ने दंपति को समझा बुझा कर वहां से भेज दिया। हिसार निवासी मोहित ने उनकी पत्नी कविता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है। मंगलवार वह लुधियाना अपनी पत्नी के साथ उसकी बहन के घर आए थे।
वह खाना खाने के लिए घंटाघर चौक स्थित एक ढाबे में चले गए। रात करीब साढ़े 11 बजे खाना खाकर निकले तो पुलिस मुलाजिम ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। उन्होंने बताया जैसे हीने नाके से कुछ आगे जाकर गाड़ी रोकी।