थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने वोटरों को डरा धमकाकर अकाली दल को वोट डलवाने के आरोप में पंद्रह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
एएसआई अमरीक सिंह ने थाना गुरुहरसहाए को शिकायत दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि फव्वारा चौक के पास गाड़ियों में घूम रहे कुछ लोग वोटरों को डरा-धमकाकर अकाली दल को वोट डालने की बात कह रहे हैं और सभी लोग बाहरी हैं। पुलिस ने कर्मदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, कर्मइंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह, गुरनाम सिंह, गुरनाम सिंह, राजपाल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजस सिंह, संदीप सिंह, भूपिंदर सिंह व कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।