फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कैसे बन गई सब जूनियर पहलवान की अश्लील वीडियो क्लिप?

Mon, 03 Oct 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि कुछ समय पहले युवक ने शौच करते वक्त उसका वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
सब जूनियर पहलवान को वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पहलवान की अश्लील क्लिप मुख्य आरोपी पवन की महिला मित्र ने बनाई थी। इसमें पवन के दूसरे साथी ने महिला का सहयोग किया था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी पवन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि क्लिप उसके मोबाइल से नहीं बनाई गई थी, बल्कि उसकी महिला मित्र और दोस्त ने अपने मोबाइल से बनाई थी। इसके बाद आरोपी ने अपने मोबाइल में क्लिप को ट्रांसफर किया था।

पुलिस ने दोनों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

साक्षी मलिक के कोच तक पहुंची जांच

मोबाइल वीडियो, एमएमएस - फोटो : फाइल फोटो
मामले की जांच ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक के कोच तक पहुंच गई है। यही नहीं पुलिस जांच में छोटूराम स्टेडियम के दोनों कोच को भी शामिल करेगी। वहीं, पुलिस ने आरोपी पवन को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी का सात दिन का रिमांड मांगा था।

मामले की सूचना मिलने पर राज्यपाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य दीपा जैन रविवार शाम करीब तीन बजे पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंची। उन्होंने पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद परिजनों से बातचीत कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दीपा जैन महिला पुलिस थाना पहुंची। जैन ने मामले की जांच के संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।
 
दूसरे पुरुष आरोपी की पहचान, कई जगहों पर छापेमारी
पुलिस ने पवन के दूसरे पुरुष आरोपी की पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आरोपी के गांव में छापेमारी की, लेकिन वह फ रार मिला। महिला पुलिस पवन को दोपहर को स्टेडियम में लेकर पहुंची थी। पुलिस ने मामले से जुड़े कुछ तथ्य जुटाए हैं। इसके बाद आरोपी से कुछ जगहों की निशानदेही करवाई। जांच अधिकारी बिमला देवी का कहना है कि आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है। इससे पुलिस जांच प्रभावित हो रही है।

क्लिप और फोटो बरामद करना जरूरी

एमएमएस - फोटो : Desk
पुलिस के लिए मामले में पीड़िता की अश्लील क्लिप और फोटो बरामद करना जरूरी हो गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मामले में दो आरोपियों के चलते क्लिप को वायरल करने का खतरा है।

इसी कारण पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए आरोपी को उसके गांव लेकर पहुंची थी। यहां भी पुलिस को क्लिप और फोटो से संबंधित कुछ नहीं मिला। पुलिस इन दोनों चीजों को अपने सबूतों में भी शामिल करेगी।

रिमांड अवधि में आरोपी पवन से उसके साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है। जांच में स्टेडियम के कोच को भी शामिल किया जाएगा। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता दोनों फरार आरोपियों को पकड़कर क्लिप और फोटो बरामद करना है।
- एएसआइ बिमला देवी, जांच अधिकारी
विज्ञापन

ये था मामला

Man held for uploading ex girlfriend's videos on porn site - फोटो : demo
पुलिस को दी शिकायत में सब जूनियर पहलवान के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी छोटूराम स्टेडियम में प्र्रैक्टिस कर रही है। उसने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अपने कमरे में जाकर हाथ की नस काट ली। समय रहते परिजनों को घटना के बारे में पता चल गया तो वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।

जब परिजनों ने बच्ची से ऐसा कदम उठाने का कारण पूछा तो उसने पूरी घटना बता दी। सब जूनियर पहलवान ने परिजनों को बताया कि पांच दिन पहले स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले पहलवान पवन ने अपनी महिला मित्र व एक अन्य साथी के साथ मिलकर कपड़े बदलते समय वीडियो बनाई और फोटो खींच लिए।

इसके बाद आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। कई दिनों से परेशान होने के बाद बच्ची ने शुक्रवार को हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद महिला थाने में आरोपी पवन सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें