फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरा जो देखन मैं चला: बेटी-दामाद को मारने की दी सुपारी, बदमाशों ने मां-बाप को ही मार डाला, वजह हैरान कर देगी

Thu, 17 Aug 2023 02:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

10 अगस्त को गांव मीके के रहने दंपती पूर्व बीएसएफ जवान लश्कर सिंह और उनकी पत्नी अमरीक कौर के घर पर शव मिले थे। घुमान पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
दंपती की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और दामाद की हत्या की सुपारी दी। मगर हुआ कुछ ऐसा कि बदमाशों ने सुपारी देने वाले पिता और मां की हत्या कर दी। घर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना गांव मीके की है। 10 अगस्त को कमरे में दंपती की लाश मिली थी। अब पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभी एक की तलाश की जा रही है। मगर उनके खुलासे से एक बार फिर यह खबर चर्चा में आ गई।  

विज्ञापन


बुधवार को एसएससपी बटाला अश्वनी गोटियाल ने बताया कि गांव मीके में दंपती हत्याकांड मामले में नामजद तीन आरोपियों की पहचान सरवन सिंह निवासी गांव मंड, बलराज सिंह निवासी गांव दकोहा और गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा निवासी मडियाला सभी थाना घुमान के रूप में हुई है। उक्त तीनों में से सरवन सिंह और बलराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा फरार है। उक्त आरोपियों द्वारा लश्कर सिंह का चोरी किया गया एक रिवॉलवर, 30 कारतूस और एक लोहे का टकूआ भी आरोपियों से बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसएसपी बटाला ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लश्कर सिंह का एक बेटा है जो दुबई में रहता है। इसके अलावा लश्कर सिंह की एक बेटी भी है जिसने किसी युवक से लव मैरिज की थी। लश्कर सिंह को बेटी का प्रेम विवाह करना मंजूर नही था। अत: लश्कर सिंह ने अपनी बेटी और दामाद को जान से मारने के लिए उक्त तीनों नामजद आरोपियों को 2 लाख 70 हजार रुपये की सुपारी दी थी। उक्त आरोपियों ने लश्कर से सुपारी लेकर भी दामाद और बेटी की हत्या नहीं की। इसके बाद लश्कर सिंह ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो लश्कर सिंह का उक्त आरोपियों से तकरार हो गया। इसी के चलते उक्त आरोपियों ने लश्कर सिंह और उसकी पत्नी अमरीक कौर की ही हत्या कर दी।
विज्ञापन


बता दें कि 10 अगस्त को गांव मीके के रहने दंपती पूर्व बीएसएफ जवान लश्कर सिंह और उनकी पत्नी अमरीक कौर के घर पर शव मिले थे। घुमान पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें