फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी और से अवैध संबंध थे, पत्नी ने विरोध किया तो उठाया बड़ा कदम

Fri, 12 Aug 2016 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
murder case sector 31 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव फैदां में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी को पति पर शक था कि उसका किसी और महिला के साथ संबंध है। इसी बात पर उनमें पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। छह महीने पहले ही दोनों का विवाह हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान फैदां निवासी आदर्श (19) के रूप में हुई है। डीएसपी यादव ने बताया कि आदर्श और अनीता (19) की शादी छह महीने पहले ही हुई थी।

अनीता की बहन निशा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बहन को आदर्श पर शक था कि उसका किसी और लड़की के साथ प्रेम संबंध है, जिस कारण वह घर से अधिकतर बाहर रहता है। इसी बात पर दोनों में बुधवार रात को तीखी बहस हुई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर आदर्श ने चुन्नी से गला घोंटकर अनीता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आदर्श ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूली

murder case sector 31 - फोटो : amar ujala
​मौके पर पहुंची पीसीआर अनीता को लेकर जीएमएसएच 32 अस्पताल पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने अनीता को देखते ही मृत घोषित कर दिया था। डीएसपी ने बताया कि रात को जब सेक्टर 31 थाना पुलिस मौके पर गई थी तो वहां के हालात देखते ही आदर्श की कहानी पर शक हुआ था।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आदर्श पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें