फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से लूटते थे जेवरात फिर ले लेते थे गोल्ड लोन, लाखों के गहने समेत दबोचे गए

Sun, 12 Jan 2020 04:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे।
विज्ञापन

थाना सिटी-1 की पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों से लूट के करीब साढ़े तीन लाख गहने बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द अमीर बनने की चाहत में लूटपाट, स्नैचिंग की वारदातें करने लगे। डीएसपी सिटी राजेश कुमार छिब्बर और थाना सिटी-1 के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 अक्टूबर 2019 को सुलोचना देवी पत्नी सुरिंदर कुमार निवासी गोबिंद कालोनी बरनाला से बाइक पर सवार दो युवक सोने की एक बाली झपट फरार हो गए थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खी व साहिलदीप सिंह निवासी भदौड़ के रूप में की थी। पुलिस ने  दोनों आरोपियों पर केस दर्ज करके काबू किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से बिना नंबर की बाइक और करीब साढ़े तीन लाख रुपये का चोरी के गहने बरामद किए हैं। 

आरोपियों ने रिमांड में पूछताछ के दौरान अपने साथियों के नाम बबलजीत सिंह निवासी भदौड़ व गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू निवासी उप्पली बताए। डीएसपी के मुताबिक लखवीर सिंह व साहिलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने एक गिरोह बनाया है, जिसकी मदद से वह स्नैचिंग, लूट और की घटनाओं को अंजाम देते है। इससे पहले खुड्डी रोड, शेरपुर, गांव रंगियां में सोने की बालियां छीनी थी। लूट के पांच जोड़ी सोने की बालियां व एक जोडी सोने के कांटे उनके साथी बबलजीत सिंह के नाम पर गोल्ड लोन देने वाली कंपनी भदौड़ में जमा है, जिन पर उन्होंने 75 हजार रुपये गोल्ड लोन हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें