फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट हो सकते हैं आतंकियों के शव

Thu, 31 Mar 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर सुरक्षा में खड़ी पुलिस टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पठानकोट में हुए आतंकी हमले में मारे गए सभी आतंकियों के शव जल्द ही अमृतसर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट हो सकते हैं। हमले के 84 दिन बाद भी छह आतंकियों के शव पठानकोट के सिविल अस्पताल में पड़े हैं। 11 पुलिस मुलाजिम दिन-रात शवों की सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन


हमले की जांच के लिए बीते दिन पठानकोट पहुंची 5 सदस्यीय पाकिस्तान की ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम भी पठानकोट में सिविल अस्पताल में आतंकियों की लाशें देखने नहीं पहुंची। 84 दिन बीत गए हैं। आतंकियों की लाशों की सुरक्षा में तैनात कॉस्टेबल दलबीर सिंह ने बताया कि करीब 11 पुलिसवाले पिछले 84 दिनों से इनकी चौकसी कर रहे हैं। पठानकोट सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में पड़ी चार आतंकियों की लाशें और दोनों पिंजर अमृतसर मैडीकल कॉलेज शिफ्ट हो सकती हैं। इसके लिए सेहत विभाग ने डीसी, एसएसपी और सेहत विभाग के अफसरों को रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें