फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए ‘घुसपैठ’ करने वाला पाक नागरिक काबू

Sat, 21 Feb 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पार करके आए पांच पाकिस्तानी नागरिकों में से एक को जीआरपी पुलिस ने छावनी रेलवे स्टेशन पर काबू किया है। उसके बाकी साथी फिरोजपुर से भाग निकलने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसी के अधिकारी प्रत्येक ट्रेन, होटल, धर्मशाला व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इन पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश कर रहे हैं।

जीआरपी थाना के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि वीरवार रात करीब सवा नौ बजे छावनी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति पर शक होने पर उसकी तलाशी लेकर पूछताछ की गई। इससे पता चला कि वह पाकिस्तानी है। उसने अपना नाम शैयद हुसैन (32) बताया। हुसैन पाकिस्तान के कराची जिले के ओरंगी टाउन का रहने वाला है। बता दें कि कुछ साल पहले छावनी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दो पाकिस्तानी युवक पकड़े थे, जो हुसैनीवाला बार्डर से क्रॉस करके भारत पहुंचे थे।
विज्ञापन

 
तीन हजार में नौकरी का वादा
शैयद हुसैन ने बताया कि अब्दुल फजल नाम के व्यक्ति ने नौकरी दिलवाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से तीन हजार रुपये लिए हैं। फजल ने उन्हें हुसैनीवाला बार्डर के पास सतलुज दरिया के जरिए भारतीय सीमा में प्रवेश करवाया। फजल ने उन्हें कहा था कि तिब्बत के रास्ते चीन में घुसेंगे और वहां पर उन्हें नौकरी दिलवा देगा।
 
विजय कुमार, एसएचओ ने बताया कि पाक नागरिक को पकड़ने के बाद सभी ट्रेन रोककर उसके बाकी साथियों की तलाश शुरू की लेकिन वे कहीं नहीं मिले। तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें