फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी के एग्जाम में फेल हुई टीचर, डिप्रेशन में उठाया बड़ा कदम

Mon, 29 Aug 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बच्चों को परीक्षा के लिए तैयार करने वाली टीचर खुद जिंदगी के एग्जाम में फेल हो गई। टीचर ने डिप्रेशन में वो कदम उठाया जानने वाले हैरान रह गए। दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल की टीचर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पता चला है कि ओवर वेट और विवाह नहीं होने के कारण वह डिप्रेशन में थी। सूचना पर मटौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना रविवार शाम की है। 
विज्ञापन

ढाई बजे तक मां से की बातें

suicide
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-70 निवासी हरदीप कौर (30) चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। परिवार वालों ने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में थी। संभावना जताई जा रही है कि डिप्रेशन की वजह से ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।  

एएसआई लखविंदर कुमार ने बताया कि हरदीप के परिजनों ने बताया है कि रविवार सुबह से वह घर में ही थी। उन्होंने बताया कि दोपहर ढाई बजे तक अपनी मां के साथ ठीक रही। परिवार वालों के मुताबिक, उस समय हरदीप कौर सामान्य तौर पर बातचीत कर रही थी। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी। वह दो भाईयों की इकलौती बहन थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें