फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बहन से गैंगरेप अब भाई से अश्लील हरकतें

Wed, 09 Jul 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खुड्डा लाहौरा की गैंगरेप पीड़ित के चचेरे भाई ने पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट के साथ-साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। भाई ने इसकी शिकायत एसएसपी पब्लिक विंडो में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


भाई ने यह भी बताया है कि सेक्टर-34 पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने उस पर थूका भी और उसने उसे किन्नर भी कहा। पीड़ित के भाई ने शिकायत में कहा है कि वह 6 जुलाई को रात 12 बजे अपने दोपहिया वाहन पर खुडा लाहौरा से सेक्टर-49 जा रहा था।

जब वह सेक्टर-19 में पहुंचा तो उससे दो युवकों ने लिफ्ट मांगी, जिन्हें उसने उसने सेक्टर-44-45 के चौक पर छोड़ा। मालूम हो कि शिकायतकर्ता भाई शहर के एक सरकारी स्कूल में टीचर है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाया

भाई ने बताया कि जब उसने युवक को छोड़ा तो वहां पर कुछ पुलिस कर्मचारी उसके पास आए जिन्होंने उसके साथ शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि पुलिस कर्मचारी उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाते हुए कहने लग गए कि वह लड़का है या लड़की। शिकायत में भाई ने बताया कि उसने गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारियों को ऐसा करने से भी रोका।

पुलिस कर्मचारी उसे जबरदस्ती सेक्टर-34 पुलिस थाने में एक मारुति कार में ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मचारियों ने उनके बाल भी खींचे। पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

गैंगरेप को उजागर करने में भाई का अहम रोल

महिला कांस्टेबल ने उसे कहा कि उसने पुलिस विभाग के पांच पुलिस कर्मचारियों को झूठे रेप में फंसाया है। महिला कांस्टेबल ने उसे थप्पड़ मारा। उसे 4 से 5 बार हिजड़ा कहा।

भाई ने बताया कि थाने में मौजूद हर कर्मचारी ने उसे पीटा और उसे गालियां निकाली और उसे 3 बजे थाने से छोड़ा गया। मालूम हो कि खुडा लाहौरा में पीड़ित के साथ हुए गैंगरेप के मामले को उजागर करने में भाई का अहम रोल है और उसने ही आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अदालत में गवाही दी है।

एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि शिकायत की गहनता से जांच करवाई जाएगी। अगर किसी की गलती मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें