फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरों की होशियारी से लुटने से बचा NRI का घर, चोर काबू

Mon, 17 Aug 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के फेज-पांच में एक एनआरआई के घर में चोरी करने घुसे तीन लोगों को नौकरों की होशियारी से पुलिस ने रंगे हाथों काबू कर लिया। पुलिस ने चोरों से टोटियां व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थाना फेज-एक पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फेज-पांच में मकान नंबर 1145 के मालिक इंग्लैंड में रहते हैं। उन्होंने नेपाली मूल के दंपति को घर की देखभाल के लिए रखा है। काफी समय से नेपाली दंपति अपने काम को इमानदारी से निभा रहे हैं। शनिवार रात को जैसे ही दोनों सोने की तैयारी करने लगे तो उन्हें स्टोर के ताले टूटने की आवाज सुनाई दी।

इसी बीच उन्होंने देखा कि एक युवक उनके स्टोर में घुसकर चोरी करने जा रहा था। उन्होंने बिना शोर मचाए पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने सौ नंबर पर फोन कर दिया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मकान का घेरा डाल दिया।
विज्ञापन


साथ ही मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने काबू किए युवक को लेकर पूरी रात सर्च चलाया। इलाके के लोग भी पुलिस के साथ थे। इसके बाद पुलिस ने दो और लोगों को फेज-पांच से ही काबू कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से टोटियां बरामद हुई हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि गिरोह में आठ के करीब लोग शामिल थे। इनमें एक महिला भी शामिल थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें