पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां अमृतसर एयरपोर्ट पर एक एनआरआई युवती को 25 कारतूस के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवती देह व्यापार से भी जुड़ी हुई है और यह युवती कारतूस लेकर दिल्ली जा रही थी। युवती अमेरिकी है और उसका नाम मंजीत ढिल्लो बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह मंजीत ढिल्लो नाम की एनआरआई युवती एयरपोर्ट पहुंची। उसे जेट एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली जाना था।
एंट्री के दौरान चेकिंग करते हुए सुरक्षा अधिकारी को युवती पर शक हुआ। उसने इसकी सूचना सीनियर अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की चेकिंग कराई।
चेकिंग के दौरान युवती से 25 कारतूस बरामद हुए। कारतूस मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कारतूसों को कब्जे में लिया।
युवती को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह देह व्यापार से भी जुड़ी हुई है।