नाइजीरियन देश के युवाओं को बना रहा था नशेड़ी
एक नाइजीरियन दो भारतीयों की मदद से देश में नशे का कारोबार कर रहा था और युवाओं को नशेड़ी बना रहा था। पंजाब के मानसा में स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने एक नाइजीरियन समेत तीन लोगों से 750 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है।
नाइजीरियन दुबई से हेरोइन मंगवाकर दिल्ली में बेचता था। फिर दिल्ली से दो लोग पंजाब में इसकी सप्लाई करते थे। पंजाब पुलिस ने आरोपी नाइजीरियन एमुअन उर्फ गोडविन को दिल्ली के उत्तम नगर से काबू किया है। वह वहां एक नाइजीरियन रसोई में काम करता था।
स्पेशल टास्क फोर्स बठिंडा रेंज के डीएसपी हरिंदर सिंह मान, मानसा के इंचार्ज सुखजीत सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कनवर सैन और अजय कुमार वासी फतेहाबाद (हरियाणा) की ओर से सरदूलगढ़ में हेरोइन सप्लाई की जा रही है। इसके तहत पुलिस ने उन्हें सरदूलगढ़ कैंचिया पर सिरसा ढाबे से गिरफ्तार किया। आरोपियों से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की।