लॉकडाउन के बीच रामदरबार फेस- 2 में कूड़े के ढेर में 3 दिन की नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। राहगीर ने शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। फिलहाल बच्ची के शव को जीएमसीएच 32 की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सेक्टर- 31 थाना पुलिस जांच में जुटी है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक राहगीर ने नवजात बच्ची के शव को लिफाफे में लिपटा हुआ देखा। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को बुलाया गया।
खंगाले गए और अस्पतालों के रिकॉर्ड
घटना के बाद सेक्टर 31 थाना पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। वहीं अस्पताल के रिकार्ड भी खंगाले गए, जिससे पता चले कि यह शर्मनाक हरकत किसकी है।
इससे पहले भी मिल चुके हैं नवजात
- फरवरी 2020 सेक्टर-56 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास सीवरेज में मिली नवजात
- सेक्टर-33 स्थित पेट्रोल पंप के पास बने कूड़े की ढेर में मिली नवजात का शव
- मई 2019 में डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में मिला नवजात बच्ची का शव