फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हदः मारकर पेड़ से लटका दी पत्नी, 11 दिन की बच्ची भी कत्ल

Tue, 24 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
पानीपत में नेपाली युवक ने मार दी पत्नी और बेटी
विज्ञापन
आदमी किस हद तक दरिंदा बन सकता है, इसका जीता जागता उदाहरण देखिए। मारकर पत्नी को लटका दिया और 11 दिन की बच्ची भी कत्ल कर दी। घटना हरियाणा के पानीपत की है।
विज्ञापन


जिले के कुराड़ गांव के नजदीक बने एक पोल्ट्री फॉर्म में एक नेपाली युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया। आरोपी युवक ने अपनी 11 दिन की बच्ची की भी हत्या कर दी, लेकिन पुलिस को उसका शव नहीं मिला है।

वहीं, आरोपी युवक का कहना है कि सने हत्या के बाद शव को वहीं रखा था, लेकिन पता नहीं कहां गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही हॉस्पिटल से लाया था पत्नी को

पानीपत में नेपाली युवक ने मार दी पत्नी और बेटी
मिली जानकारी के अुनसार, नेपाली युवक गांव में ही बनी एक पोल्ट्री फॉर्म पर काम करता था। उसका परिवार भी उसी के साथ रहता था। अभी 11 दिन पहले उसकी पत्नी ने एक लड़की को जन्म दिया था। रविवार को वह हैदराबादी अस्पताल से अपनी बच्ची व पत्नी को डिस्चार्ज करवाकर ले गया था।

सोमवार को उसने दोनों की हत्या कर दी। पोल्ट्री फॉर्म के नजदीक काम कर रहे लोगों ने उसे पत्नी के शव को पेड़ से लटकाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें